चंबा में शुरू हुआ हिम सुरक्षा अभियान

जिला मुख्यालय चंबा में बुधवार को विधायक पवन नैयर ने हिम सुरक्षा अभियान का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 08:04 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 08:04 PM (IST)
चंबा में शुरू हुआ हिम सुरक्षा अभियान
चंबा में शुरू हुआ हिम सुरक्षा अभियान

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला मुख्यालय चंबा में बुधवार को विधायक पवन नैयर ने हिम सुरक्षा अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने अभियान में कार्य करने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम को परिधि गृह चंबा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पवन नैयर ने बताया कि यह अभियान 27 दिसंबर तक चलाया जाएगा।

अभियान के दौरान लोगों को कोरोना महामारी, टीबी, कुष्ठ रोग और गैर संचारी रोगों के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के कार्यकत्र्ता और आशा कार्यकत्र्ता घर-घर जाकर एक्टिव केस फाइंडिग स्क्रीनिग करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश गुलेरी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत चंबा जिला की लगभग पांच लाख से अधिक की आबादी से 600 स्वास्थ्य टीमों द्वारा संपर्क किया जाएगा। जिले में कुछ दिनों में कोरोना के मामले बढ़े हैं। इसलिए कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतें।

अभियान में गांवों व शहरों में रहने वाले मजदूरों व झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को भी शामिल किया जाएगा। लोगों की जांच के साथ जागरूकता और उनकी काउंसिलिंग पर जोर दिया जाएगा ताकि बीमारियों से ग्रस्त सभी लोगों का डाटा एकत्रित कर उनके टेस्ट के बाद उपचार जल्द शुरू हो सके। उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों, आयुर्वेद अधिकारियों और बाल विकास विभाग के कर्मियों से एकजुट होकर अभियान को कामयाब करने का आग्रह किया।

chat bot
आपका साथी