वीडियो कांफ्रेंस संचालन के लिए जारी होंगे दिशानिर्देश

उपायुक्त ने कहा कि वीडियो कांफ्रेंस के लिए दिशानिर्देश जारी होंगे। जागरण संवाददाता चंबा वीडियो कांफ्रेंस की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को लेकर दिशा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:36 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:36 PM (IST)
वीडियो कांफ्रेंस संचालन के
लिए जारी होंगे दिशानिर्देश
वीडियो कांफ्रेंस संचालन के लिए जारी होंगे दिशानिर्देश

जागरण संवाददाता, चंबा : वीडियो कांफ्रेंस की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को लेकर दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं। इन दिशानिर्देश के अनुरूप वीडियो कांफ्रेंस व बैठकों का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त विवेक भाटिया ने यह बात बुधवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के माध्यम से विभागीय अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के बाद कही।

उन्होंने कहा कि 10 जुलाई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा शिमला से की जाने वाली वीडियो कांफ्रेंस के अलावा भविष्य में होने वाली इस तरह की सभी वीडियो कांफ्रेंस या बैठकों में मानक संचालन प्रक्रिया के दिशानिर्देशों व वास्तविक बैठक के अनुरूप ही अधिकारियों और कर्मचारियों को मर्यादा सुनिश्चित करनी होगी। मर्यादा का पालन न करने वालों से जवाबतलब भी हो सकता है। मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंस से पूर्व खंड विकास अधिकारी अपने स्तर पर भी वीडियो कांफ्रेंस के समुचित व स्तरीय संचालन का ट्रायल करेंगे। संबंधित एसडीएम इसकी मॉनीटरिग करेंगे ताकि वीडियो काफ्रेंस अपेक्षा के मुताबिक हो। खंड विकास अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के लिए फील्ड कर्मियों को प्रशिक्षित करें। कोरोना वायरस की मौजूदा परिस्थितियों और समय की जरूरत के मद्देनजर अब इस तरह के मैकेनिज्म के उपयोग में व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाना ही होगा जिसके लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि वीडियो कांफ्रेंस में भाग लेने वालों का नाम और पदनाम स्क्रीन पर स्पष्ट तौर पर डिस्प्ले होना चाहिए। उन्होंने मर्यादित वीडियो कांफ्रेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रवि मीणा भी मौजूद रहे। खेल मैदान विकसित करने वालों से मिलेंगे डीसी

उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंस के दौरान सलूणी विकास खंड के तहत सिमणी पंचायत में युवाओं द्वारा कोरोना महामारी के दौरान खेल का मैदान विकसित करने का जिक्र किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी सलूणी से कहा कि वह उन युवाओं से मिलना चाहेंगे।

chat bot
आपका साथी