पांगी घाटी में जल्द मिलेगी 4जी की सुविधा

कृष्ण चंद राणा पांगी जिला चंबा के जनजातीय विकास खंड पांगी के लोगों को जल्द 4जी नेटवर्क की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:01 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:01 PM (IST)
पांगी घाटी में जल्द मिलेगी 4जी की सुविधा
पांगी घाटी में जल्द मिलेगी 4जी की सुविधा

कृष्ण चंद राणा, पांगी

जिला चंबा के जनजातीय विकास खंड पांगी के लोगों को जल्द 4जी नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। पांगी को इस सेवा के साथ जोड़ने के लिए 2017 में तत्कालीन आवासीय आयुक्त रोहित राठौर ने जियो कंपनी के सीईओ और उच्च अधिकारियों से बातचीत करके वाया साचपास आप्टिकल फाइबर बिछाने का सुझाव दिया था।

कंपनी ने इस सुझाव को मनाते हुए 2018 में चंबा से वाया साचपास पांगी आफ्टिकल फाइबर डालने का कार्य शुरू किया, जो जल्द पूरा होने जा रहा हैं। जियो कंपनी के उच्च अधिकारियों की मानें तो 31 अक्टूबर से पहले पांगी में जियो की 4जी सुविधा उपलब्ध करवाएगा। साचपास में काम करने वाले जियो के कामगार बताते हैं कि साचपास में मौसम ठंडा होने के कारण काम करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 25 से 26 अक्टूबर से पहले फाइबर डालने का कार्य हो जाएगा। 31 अक्टूबर से पहले सेवा शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, मौसम खराब होने और बर्फबारी का भी अंदेशा बना हुआ है। कामगारों का कहना है कि 26 किलोमीटर फाइबर डालने में तीन साल का समय लग गया, जबकि यह कार्य मात्र सात से आठ माह में हो जाना था। कंपनी को साल में तीन से चार माह ही काम करने का मौका मिला। जून माह में साचपास खुलता है। जुलाई के अंत में काम शुरू होता है। अक्टूबर माह में बर्फबारी के चलते काम बंद करना पड़ता है। पांगी के प्रेग्राम, पुंटो, चलौली, सुराल, हुडान, किरयूनी, मिधल, घिसल, उदीन, चसक और चसकभटोरी में मिनी टावर लगाकर समस्त पांगी को नेटवर्क देने की योजना बनाई थी, जिसमें से किरयूनी, घिसल, चसक और उदीन के टावरों को सेटेलाइट के माध्यम से चालू कर के लोगों को सुविधा उपलब्ध करवा दी है। पिछले तीन वर्षो से जियो कंपनी पांगी के लिए वाया साचपास केबल डाल रही है। साचपास में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि यहां तापमान शून्य से नीचे रहता है। अधिक ऊंचाई होने के कारण आक्सीजन की समस्या रहती है। समय जरूर लगा लेकिन केबल डालने का कार्य लगभग पूरा कर ही दिया।

मोहम्मद अकरम, कामगार जियो साचपास पांगी। करीब 14500 फीट की ऊंचाई पर जियो ने आफ्टिकल फाइबर डालने का कार्य पूरा लिया है। थोड़ा कार्य अभी शेष है। उसे भी एक सप्ताह के भीतर पूरा कर पांगी में 4जी सेवा उपलब्ध करवा दी जाएगी। परिस्थितियों के हिसाब से कार्य करने में अधिक समय लग गया।

प्रेम राज, वर्क निरीक्षक, जियो साचपास पांगी। 4जी आम आदमी की रोजमर्रा का हिस्सा बन गया है। इसके बिना हर कार्य अधूरा है। पांगी जैसे क्षेत्र के लिए तो इसका महत्व और भी अधिक है। जियो ने पांगी में 4जी सुविधा देने की पहल व शुरुआत चार साल पहले की थी। अब ओएफसी से जोड़ने जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों खासकर छात्रों को नौकरी के लिए आनलाइन आवेदन करने वालों समेत हर जरूरतमंद की जरूरत पूरी होगी।

सतीश शर्मा, प्रधान कुफा पंचायत पांगी। अक्टूबर माह के अंत तक पांगी को 4जी सुविधा देने का लक्ष्य रखा गया था, जो पूरा होने जा रहा है। साचपास में केबल डालने का कार्य पूर्ण हो चुका है। छुटफुट कार्य बचा है, उसको सात से आठ दिन में पूरा कर दिया जाएगा। हमारे वर्कर दिन रात साचपास में लगे हुए हैं।

अतुल मने, अधिकारी, जियो शिमला।

chat bot
आपका साथी