तीसा फूड बैंक में दिया राशन

लाधिकरी कार्यालय में स्थापित फूड बैंक में राशन दिया। इस मौके पर संस्था ने तीन क्विटल 20 किलो चावल भेंट किया। इसके साथ कार्यालय में कार्यरत कोरोना योद्धाओं को 50 मास्क और 50 हैंड सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाए। इससे पूर्व संस्था ने कोरोना योद्धा पुलिस कर्मियों को प्रेरणा संस्था आभार पत्र के साथ गुलाब का फूल भेंट किया। अब तक संस्था की ओर से 597 पुलिस जवानों को आभार पत्र दिए जा चुके हैं। संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने बताया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 07:35 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 07:35 PM (IST)
तीसा फूड बैंक में दिया राशन
तीसा फूड बैंक में दिया राशन

संवाद सहयोगी, तीसा : प्रेरणा संस्था ने एसडीएम तीसा की मौजूदगी में उपमंडल अधिकरी कार्यालय में स्थापित फूड बैंक में राशन दिया। इस मौके पर संस्था ने तीन क्विंटल 20 किलो चावल भेंट किया। इसके साथ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को 50 मास्क और 50 हैंड सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाए।

इससे पूर्व संस्था ने पुलिस कर्मियों को प्रेरणा संस्था आभार पत्र के साथ गुलाब का फूल भेंट किया। अब तक संस्था की ओर से 597 पुलिस जवानों को आभार पत्र दिए जा चुके हैं। संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने बताया कि क‌र्फ्यू के दौरान पुलिस के कर्मचारी योद्धाओं की भूमिका निभा रहे हैं। सड़क व सरहदों में ड्यूटी देकर हरेक गतिविधि पर अपनी नजर रख रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व अन्य स्टाफ भी योद्धाओं के रूप में कार्य कर रहे हैं। संस्था ऐसे सभी कर्मचारियों को आभार पत्र प्रदान करेगी, जोकि योद्धाओं के रूप में कार्य कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी