8314 पुरुष व 7962 महिला मतदाता करेंगे मतदान

पांगी में हो रहे पंचायत चुनाव में इस बार महिला व पुरुष मतदाता एकसमान रूप से उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 04:46 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 04:46 PM (IST)
8314 पुरुष व 7962 महिला मतदाता करेंगे मतदान
8314 पुरुष व 7962 महिला मतदाता करेंगे मतदान

कृष्ण चंद राणा, पांगी

पांगी में हो रहे पंचायत चुनाव में इस बार महिला व पुरुष मतदाता एकसमान रूप से उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। पांगी में 16276 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 8314 पुरुष और 7962 महिला मतदाता हैं। पंचायत चुनाव 29 सितंबर और पहली अक्टूबर को होंगे।

पांगी में मात्र 352 पुरुष मतदाता ही महिला मतदाताओं से ज्यादा हैं। पांगी में महिलाओं की संख्या 11640 और पुरुषों की संख्या 11788 है। बुजुर्गो और जानकारों की मानें तो पांगी में लड़के और लड़की में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता है जिसके कारण लिगानुपात लगभग बराबर है। बुजुर्गो का कहना है कि पांगी में किसी भी परिवार में यह प्रथा नहीं है कि लड़का ही घर चलाने के लिए आवश्यक है। लड़की भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वंश को आगे बढ़ने में सक्षम है। ऐसे में घाटी के विकास में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान दे रही हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि घाटी में किन उम्मीदवारों को जीत मिलती है और किसको हार का सामना करना पड़ता है। सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी लक्ष्मी चंद ठाकुर बताते हैं कि पांगी में कभी लड़के की चाहत नहीं रही। हमेशा लड़के-लड़की को एक बराबर समझा गया है। एक शिक्षित नारी दो घरों को शिक्षित करती है। उधर, खंड विकास अधिकारी पांगी अंशुल शांडिल ने बताया कि पांगी में 8314 पुरुष और 7962 महिला मतदाता हैं। इनमें मामूली अंतर है, जिससे स्पष्ट है कि इस बार के पंचायत चुनाव में महिला और पुरुष एक समान भागीदारी निभाएंगे।

chat bot
आपका साथी