पांगी में बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव आज

जनजातीय क्षेत्र पांगी में शुक्रवार को पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:18 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:18 PM (IST)
पांगी में बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव आज
पांगी में बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव आज

कृष्ण चंद राणा, पांगी

जनजातीय क्षेत्र पांगी में शुक्रवार को पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। यह तीसरा मौका है जब सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ने पंचायत समिति के नौ नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने और पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव करवाने के लिए तिथि निर्धारित की है।

आठ अक्टूबर को पंचायत समिति के 15 में से छह सदस्यों ने शपथ ली थी। 18 अक्टूबर को बाकी नौ पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए दूसरी बार तिथि निर्धारित की थी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। अब 22 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी करवाया जाएगा। कांग्रेस का दावा है कि नौ पंचायत समिति सदस्य पार्टी समर्थित हैं। 12 कांग्रेस समर्थित प्रधान जीते हैं। भाजपा ने दावा तो नहीं किया है, लेकिन इतना जरूर कह रही है कि यह लोकतंत्र है, यहां कुछ भी हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर सहमति बनती नहीं दिख रही है। पांगी पंचायत समिति अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है। पांगी में 15 मे आठ महिलाएं जीती हैं और सभी अध्यक्ष पद हासिल करना चाहती हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी रजनीश ने बताया 22 अक्टूबर को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव करवाया जाएगा।

-----------

ये हैं पांगी के पंचायत सदस्य

-बबिता कुमारी पंचायत समिति सदस्य धरवास

-अंजना कुमारी पंचायत समिति सदस्या पुर्थी

-प्रेम देई पंचायत समिति सदस्य किलाड़

-सुमित्रा कुमारी पंचायत समिति सदस्य साहली

-तब्बू पंचायत समिति सदस्य करेल

-संती देवी पंचायत समिति सदस्य रेई

-वीना कुमारी पंचायत समिति सदस्य फिंदरू

-आशा किरण पंचायत समिति सदस्य कुमार

-डेम चंद पंचायत समिति सदस्य कोठी करयूनी

-हंसराज पंचायत समिति सदस्य लुज

-सतीश कुमार पंचायत समिति सदस्य सेचू व शूण

-शांता कुमार पंचायत समिति सदस्य साच

-राकेश कुमार पंचायत समिति सदस्य हुडान

-वांग टशी पंचायत समिति सदस्य सुराल

-किशन कुमार पंचायत समिति सदस्य करयास

chat bot
आपका साथी