सरकार की नीतियां हर गांव तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

डीएस ठाकुर ने गिनवाईं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भाजपा में शामि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:22 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:22 PM (IST)
सरकार की नीतियां हर गांव तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
सरकार की नीतियां हर गांव तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

फोटो

आह्वान

डीएस ठाकुर ने गिनवाईं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

भाजपा में शामिल हुए लमहणी के 35 लोगों का किया स्वागत

जागरण टीम, डलहौजी/सलूणी : भाजपा मंडल डलहौजी की ओर से पंचायत भलेई के बूथ 72 लमहणी में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल डलहौजी के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने की। इस दौरान भाजपा के बीएलओ डनून गांव के निवासी अनिल कुमार के निधन पर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। डीएस ठाकुर ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने हर वर्ग को राहत पहुंचाई है और सभी क्षेत्रों का समान विकास किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की सौगातें दी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान किया ताकि अधिक पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें।

भाजपा मंडल डलहौजी के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान लमहणी गांव के 35 लोग भाजपा में शामिल हुए। डीएस ठाकुर ने इनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुए लोगों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष बालम सिंह ठाकुर, जिला भाजाप आइटी सेल संयोजक दीपक कालिया, उपप्रधान पवन कुमार, बूथ अध्यक्ष देसराज, सुमित्रा देवी, भाजयुमो उपाध्यक्ष रोशन जरयाल, बीडीसी सदस्य राजेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी