नशे के खात्मे के लिए मिलकर करें काम

संवाद सहयोगी चंबा ग्राम पंचायत रूपणी के कुहूंई गांव में नशामुक्त भारत अभियान के तहत नागर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:48 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 04:48 PM (IST)
नशे के खात्मे के लिए मिलकर करें काम
नशे के खात्मे के लिए मिलकर करें काम

संवाद सहयोगी, चंबा : ग्राम पंचायत रूपणी के कुहूंई गांव में नशामुक्त भारत अभियान के तहत नागराज पुनर्वास केंद्र कसाकड़ा, चंबा की अध्यापिका शीतल ठाकुर तथा नेहरू युवा केंद्र चंबा के राष्ट्रीय स्वयंसेवी मनोज नैयर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले चरण में अध्यापिका शीतल ठाकुर ने नशामुक्त भारत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नशा एक मानसिक व सामाजिक समस्या है। इसके इलाज के लिए व्यक्ति, परिवार, दोस्त, समाज, सरकार और कानून को साथ मिलकर एक दिशा में काम करना पड़ेगा।

इसके अलावा उन्होंने पोषण माह अभियान के तहत लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि यह बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पोषण परिणामों में सुधार करने के लिए भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है। किशोरियों को पोषण माह अभियान से भी अवगत करवाया गया।

तीसरे चरण में राष्ट्रीय स्वयंसेवी मनोज नैयर ने लोगों को सुरक्षित दादा-दादी, नाना-नानी अभियान के तहत बताया कि कोरोना से पूरा देश जूझ रहा है। इससे बचने के लिए सभी को बुजुर्गों की देखभाल करें। उन्हें घर से बाहर कहीं भी भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाने दें। यदि उन्हें किसी कारणवश जाना पड़ता है तो परिवार के साथ अवश्य जाएं तथा मास्क व सैनिटाइजर साथ लेना न भूलें। कार्यक्रम में शीतल ठाकुर, बीना देवी, बॉबी, मोनिका, छाया देवी, चितो देवी, भासी देवी, सोनू कुमारी, प्रियंका देवी, नीलम देवी, कमलेश देवी, नेहा कुमारी, शशि देवी, विवेक ठाकुर, अवनीश ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी