तीसा अस्पताल में बांटे मास्क

भाजपा महिला मंडल चुराह की पूर्व अध्यक्ष चीनो देवी ने तीसा अस्पताल में मरीजों को मास्क बांटे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 03:54 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 03:54 PM (IST)
तीसा अस्पताल में बांटे मास्क
तीसा अस्पताल में बांटे मास्क

संवाद सहयोगी, तीसा : भाजपा महिला मंडल चुराह की पूर्व अध्यक्ष चीनो देवी ने तीसा अस्पताल में मरीजों व अन्य जरूरतमंद लोगों को मास्क बांटे। उन्होंने मरीजों को जागरूक कर आरोग्य सेतु एप के संबंध में भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु एप से लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने में मदद मिलती है। यह एप आसपास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों के संबंध में पता लगाने में मदद करता है। यह एप मरीजों के तीमारदारों को बताता है कि वे किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं या नहीं। इससे पहले चीनो देवी ने कोरोना महामारी के दौरान करीब 12 हजार मास्क निशुल्क वितरित किए हैं। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए महिला मोर्चा के सदस्यों ने गांव-गांव जाकर मास्क पहुंचाए तथा पंचायतों में लोगों को जागरूक किया। चुराह की ग्राम पंचायत दियोला, जसोरगढ़, कल्हेल, टिकरीगढ, शलेलागाड़ी, बोंदेड़ी, बैरागढ़ व कल्हेल में कोरोना संक्रमण से बचाव से संबंधित जानकारी दी गई ताकि यहां के लोग संक्रमित न हों।

chat bot
आपका साथी