पोषणयुक्त आहार से खुद को रखें चुस्त-तंदुरुस्त

संवाद सहयोगी चंबा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी पुष्पा द्वारा भटालवां गांव में पोषण अभियान व हिदी पखव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:39 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 04:39 PM (IST)
पोषणयुक्त आहार से खुद को रखें चुस्त-तंदुरुस्त
पोषणयुक्त आहार से खुद को रखें चुस्त-तंदुरुस्त

संवाद सहयोगी, चंबा : राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी पुष्पा द्वारा भटालवां गांव में पोषण अभियान व हिदी पखवाड़े के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केंद्र चंबा के युवा समन्वयक विवेक कुमार के दिशानिर्देशानुसार आयोजित किया गया। पुष्पा ने किशोरियों को पोषण माह के उद्देश्यों से अवगत करवाया गया। साथ ही उन्हें पोषण के बारे में भी जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि लोग पोषणयुक्त आहार से खुद को चुस्त और तंदुरुस्त बनाए रख सकते हैं। पोषणयुक्त आहार लेने से इंसान स्वस्थ बना रहता है। इसके साथ ही हिदी भाषा का महत्व भी किशोरियों को समझाया गया। पुष्पा ने हिदी पखवाड़े के समापन के दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हिदी हमारी मातृ भाषा है। हम सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। हिदी के प्रचार के लिए भी लोगों को अपने-अपने स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने सुरक्षित दादा-दादी नाना-नानी अभियान के विषय में भी लोगों को जागरूक किया।

कहा कि कोरोना के दौर में सभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। नेहरू युवा केंद्र द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इनके तहत लोगों को जागरूक करने का कार्य चल रहा है।

chat bot
आपका साथी