भाजयुमो डलहौजी मंडल अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया

भारतीय जनता पार्टी के डलहौजी मंडल भाजयुमो अध्यक्ष यशपाल ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:25 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:25 AM (IST)
भाजयुमो डलहौजी मंडल अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया
भाजयुमो डलहौजी मंडल अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया

संवाद सहयोगी, चंबा : भारतीय जनता पार्टी के डलहौजी मंडल भाजयुमो अध्यक्ष यशपाल ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। मंगलवार को उन्होंने अपना त्यागपत्र भाजयुमो अध्यक्ष अनिल को सौंपा है। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की ओर से 2022 के विधानसभा चुनाव के नजदीक आने से पहले अपने पद से त्याग पत्र देने के बाद डलहौजी भाजपा में सियासत तेज हो गई है। छात्र राजनीति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ने के बाद करीब सात से आठ साल तक भारतीय जनता पार्टी में कार्य करने के बाद उनके द्वारा उठाए गए इस कदम को लेकर हर पार्टी कार्यकर्ता अलग-अलग नजरिए से देख रहा है। उन्होंने साफ किया है कि उनके द्वारा जितने भी जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है, उन्हें कोई भी तवज्जो पार्टी की ओर से नहीं दी गई। इस्तीफा देने का यही कारण है।

------

मुझे त्यागपत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा क्यों दिया है, इसे लेकर उनसे बात होने के बाद भी सही कारणों का पता चल पाएगा।

-अमित कुमार, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष।

---------

मुझे इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उनके त्याग पत्र को लेकर पता चला है। उन्होंने किन कारणों से अपना पद छोड़ा है, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। उनसे मिलकर हर समस्या का समाधान निकाला जाएगा

-डीएस ठाकुर, अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चंबा।

---------

निजी कार्यो की व्यस्तता के कारण डलहौजी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। उनका त्याग पत्र मिलने के बाद उसे हाईकमान को भेज दिया है।

-अनिल कुमार, अध्यक्ष भाजयुमो चंबा।

---

पिछले कई साल से पार्टी से जुड़कर ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य किया है लेकिन पिछले कुछ समय से जनता से जुड़े जो भी मुद्दे आलाकमान के समक्ष उठाए गए, उनको कोई तवज्जो नहीं दी गई। यही कारण है कि मुझे अपने पद से इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ा।

-यशपाल, पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष डलहौजी।

chat bot
आपका साथी