सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने प्रस्तुति से लूटी वाहवाही

पांगी मुख्यालय किलाड़ के राम लीला मैदान में फुलयात्रा मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 03:22 AM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:20 AM (IST)
सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने प्रस्तुति से लूटी वाहवाही
सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने प्रस्तुति से लूटी वाहवाही

संवाद सहयोगी, चंबा : पांगी मुख्यालय किलाड़ के राम लीला मैदान में फुलयात्रा मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्थानीय विधायक जिया लाल कपूर ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में स्थानीय सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान विधायक ने कहा कि देश और प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है, गरीबों के लिए कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। गरीब लोगों को इलाज करवाने में किसी प्रकार की समस्या न आए, इसके लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना चलाई तथा प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना चलाई है। आर्थिक तौर पर संपन्न लोग निजी अस्पतालों में जाकर इलाज करवाते हैं जबकि, गरीबों का सहारा मात्र सरकार ही है। उज्ज्वला योजना भारत सरकार ने चलाई व हिमाचल सरकार ने गृहिणी योजना चलाकर महिलाओं को राहत प्रदान की। भाजपा सरकार ने गरीबों से जुड़ी योजनाएं शुरू करके दिखा दिया है कि देश का विकास, सुरक्षा, गरीबों का उत्थान भाजपा के डीएनए में है।

कपूर ने कहा कि पांगी में मुख्यमंत्री द्वारा रज्जुमार्ग के लिए 600 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। पांगी में मुख्यमंत्री द्वारा दी गई रोप-वे की सौगत में प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव एवं पांगी निवासी पांगी जगदीश शर्मा का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। किलाड़ स्थित अस्पताल में बिजली की समस्या को खत्म करने के लिए यहां जेनरेटर लगाने की स्वीकृति दी गई है। कपूर ने फुलयात्रा कमेटी को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार की राशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने साचपास बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग के बुलडोजर ऑपरेटर घनश्याम, राम सिंह और लोभी राम, मेट चंद्रमणि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों और अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने की टीम ने साचपास को बहाल कर लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है।

इस मौके पर आवासीय आयुक्त पांगी सुखदेव सिंह राणा, उपमंडलाधकारी विश्रुत भारती, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजीव शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी एमके हरियाण, सहायक निदेशक पशुपालन राजीव बता, खंड विकास अधिकारी स्पर्श शर्मा, नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा समेत अन्य अधिकारियों के अलावा जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य तुरुत चंद, अध्यक्ष भाजपा मंडल हाकम सिंह राणा व अन्य गणमान्य लोगों भी मंच पर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी