आज रात 12 बजे तक काम नहीं करेंगे परिवहन निगम के कर्मचारी

संवाद सहयोगी चंबा हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा की संयुक्त समन्वय समिति ने रविवार को सातवें दि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:42 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:42 PM (IST)
आज रात 12 बजे तक काम नहीं करेंगे परिवहन निगम के कर्मचारी
आज रात 12 बजे तक काम नहीं करेंगे परिवहन निगम के कर्मचारी

संवाद सहयोगी, चंबा : हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा की संयुक्त समन्वय समिति ने रविवार को सातवें दिन गेट मीटिग कर पिछले कई वर्षो से लंबित मांगों के पूरा न होने पर निगम प्रबंधन व सरकार के खिलाफ रोष जताया। साथ ही समिति की ओर से अगले 24 घंटे तक सभी तरह का कार्य छोड़ आंदोलन पर जाने का निर्णय लिया है, जिससे सोमवार को प्रदेश सहित चंबा में भी निगम की बसों के पहिए थम जाएंगे।

समिति सदस्यों का कहना है निगम कर्मी पिछले कई माह से अपनी मांगों को लेकर सरकार व प्रबंधन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक न तो उनकी मांगों को पूरा किया गया है, ओर न ही संयुक्त समन्वय समिति को वार्ता के लिए बुलाया गया है। ऐसे में उन्हें मजबूर होकर काम छोड़ो आंदोलन की राह अपनानी पड़ी है। समिति सदस्यों का कहना है कि निगम कर्मियों के छह वर्षो से वित्तीय लाभ लंबित पड़े हुए हैं। सरकार व निगम प्रबंधन इन्हें जल्द जारी करे। इसके अलावा उन्होंने 35 माह का रात्रि भत्ता, सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, जीपीएफ मेडिकल भत्ता, इसके अलावा अन्य तरह के एरियर व कर्मचारियों के 580 करोड़ रुपये के लंबित वित्तीय भुगतान को जल्द जारी करने की मांग उठाई है। इसके अलावा उन्होंने वैट लीज पर चल रही बसों को बंद करने, पेंशन के लिए प्रदेश सरकार के बजट में प्रविधान करने, पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करना, यात्री परिवहन का राष्ट्रीयकरण करने, निजी रूट परमिट देने पर पूर्ण रोक लगाने, कर्मचारियों को प्रताड़ित व उकसाने के लिए बेवजह उनके खिलाफ की गई कार्यवाही को रद करने की भी मांग की है। गेट मीटिग के दौरान प्यार सिंह, मान सिंह, खेमेंद्र गुप्ता, पूर्ण चंद, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। जिले में 105 रूट पर दौड़ रही हैं निगम की बसें

एचआरटीसी चंबा के पास कुल 135 रूट हैं। कोरोना के दौरान बस सेवाएं बंद होने के बाद फिर से शुरू हुई बस सेवा के बाद भी कई रूट पर बसें नहीं चल पाई हैं। मौजूदा समय में परिवहन निगम चंबा के कुल 105 रूट चल रहे हैं, जिनमें लोकल के अलावा लांग रूट भी शामिल हैं। वहीं चंबा में करीब 130 रूट पर निजी बसें लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। बस सेवा उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रबंध भी तभी संभव हैं, जब कर्मचारी ड्यूटी पर हों। चालक व परिचालकों के अलावा अन्य कर्मियों के हड़ताल पर जाने से बस सेवा प्रभावित होगी।

राजन जम्वाल, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी चंबा।

chat bot
आपका साथी