2022 में जन आशीर्वाद से प्रदेश की सत्ता संभालेगी कांग्रेस : कुलदीप

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 06:22 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 06:30 PM (IST)
2022 में जन आशीर्वाद से प्रदेश की सत्ता संभालेगी कांग्रेस : कुलदीप
2022 में जन आशीर्वाद से प्रदेश की सत्ता संभालेगी कांग्रेस : कुलदीप

संवाद सहयोगी, डलहौजी : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मोर्च पर विफल हुई है। कोरोना संकट से जूझने में भी प्रदेश सरकार विफल रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जन आशीर्वाद से 40 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश की सत्ता संभालेगी। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री कौन होगा, यह निर्णय केंद्रीय नेतृत्व जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों के साथ मिलकर करेगा। सभी को केंद्रीय नेतृत्व का फैसला मंजूर होगा।

कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को डलहौजी में पत्रकारों से कहा कि कोरोना संकट के दौरान बिजली व पानी के बढ़ाए गए बिलों के रूप में प्रदेश की जनता पर बोझ डाला गया। रसोई गैस की कीमत रातोंरात बढ़ाई जा रही है। राशन के दाम आसमान छू रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा सड़क संरचना, रेलवे, विद्युत व टेलीकाम सेक्टर का निजीकरण करने का निर्णय लिए जाने का कांग्रेस विरोध करती है। केंद्र सरकार इस निर्णय को वापस ले। कांग्रेस पार्टी ने देश के विकास के लिए जो अधिसंरचना स्थापित की थी, उसे केंद्र की भाजपा सरकार बड़ी कंपनियों को बेचने जा रही है। सरकार के इस निर्णय से छोटी कंपनियां तबाह हो जाएंगी और बेरोजगारी बढ़ेगी। केंद्र की सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने हर वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। केंद्र सरकार बेरोजगारी बढ़ाने वाले निर्णय ले रही है जो देश की जनता के हित में नहीं है।

बकौल कुलदीप पठानिया, कांग्रेस पुरानी पार्टी है। पार्टी में कई वरिष्ठ नेता हैं जो आठ से नौ बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी (आप) का कोई जनाधार नहीं है। प्रदेश में स्थापित राजनीतिक दलों को 68 विधानसभा हलकों में स्थापित नेतृत्व की कमी खलती है तो ऐसे में आप कहां से 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा कर पाएगी। सामाजिक सुरक्षा सबका अधिकार है। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना की मांग तर्कसंगत है जिसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने घोषणापत्र में शामिल कर सकती है।

chat bot
आपका साथी