कांग्रेस ने डरा धमका कर अगवा किए नौ पंचायत समिति सदस्य

कांग्रेस को अब लोकतंत्र में विश्वास नहीं रहा। हर चुनाव में लोगों की ओर से पार्टी को नकारा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 09:41 PM (IST)
कांग्रेस ने डरा धमका कर अगवा 
किए नौ पंचायत समिति सदस्य
कांग्रेस ने डरा धमका कर अगवा किए नौ पंचायत समिति सदस्य

संवाद सहयोगी, पांगी : कांग्रेस को अब लोकतंत्र में विश्वास नहीं रहा। हर चुनाव में लोगों की ओर से नकारे जाने से बौखलाहट में आई कांग्रेस ने पांगी के 15 में से नौ पंचायत समिति सदस्यों को डरा धमका कर अगवा कर रखा है और उन्हें शपथ लेने नहीं दे रही है। यह आरोप भाजपा मीडिया प्रभारी सीएल ठाकुर ने लगाए।

उन्होंने कहा कि पांगी पंचायत समिति के जो सदस्य जीते हैं, उनमें से नौ कांग्रेस समर्थित हैं तो उन्हें शपथ समारोह में भाग लेने क्यों नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव क्यों नहीं करने दे रही है। क्यों बार-बार चुनाव टालने की नौबत आ रही है। दो बार प्रशासन ने शपथ लेने के लिए तिथि निर्धारित की। 18 अक्टूबर को पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाया जाना था। पांगी में कांग्रेस इस तरह की हरकतें कर रही है। इससे साफ है कि पार्टी का जनाधार खत्म हो चुका है। इसका खामियाजा कांग्रेस को मंडी संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव में भी भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने ब्लाक कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि यदि नौ पंचायत समिति सदस्य उसके साथ हैं तो उन्हें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव में हिस्सा लेने दे। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि कौन किस पार्टी में आस्था रखता है।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि सभी नौ पंचायत समिति सदस्य कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं। अगवा करने का सवाल ही नहीं उठता है। ये लोग घाटी से बाहर गए हैं। 22 अक्टूबर को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा, जिसमें वे भाग लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मंडल के लोग उनके घर जाकर स्वजन को डरा धमका रहे हैं।

chat bot
आपका साथी