मर्यादा भूले भाजपा नेता : कांग्रेस

जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष नीरज नैयर ने कहा कि भाजपा नेता मर्यादा भूल बैठे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:49 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:49 PM (IST)
मर्यादा भूले भाजपा नेता : कांग्रेस
मर्यादा भूले भाजपा नेता : कांग्रेस

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष नीरज नैयर ने कहा कि भाजपा नेता मर्यादा भूल गए हैं। उन्होंने इसका प्रमाण कांग्रेस के पांच विधायकों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित करके पेश किया है। भाजपा नेताओं ने राज्यपाल के समक्ष कांग्रेस नेताओं को अपनी बात कहने से रोका था।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस विधायक राज्यपाल के अभिभाषण पर रोष जता रहे थे। वहीं, कांग्रेस कमेटी चंबा के मंडलाध्यक्ष करतार ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष व अन्य विधायकों ने ऐसा कुछ नहीं किया जिसकी वजह से उन्हें निलंबित किया जाता। सदन पक्ष व विपक्ष से मिलकर बनता है। भाजपा का रवैया लोकतंत्र के हित में नहीं है। जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का अपमान कांग्रेस पार्टी सहन नहीं करेगी।

-------------------

निलंबन वापस न लिया तो घेराव करेगी युवा कांग्रेस

युवा कांग्रेस की चंबा इकाई ने जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा विधायकों पर कार्रवाई करने व कांग्रेस के पांच विधायकों का निलंबन वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि निलंबन जल्द वापस नहीं लिया तो युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष और सरकार का घेराव करेगी।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल कुमार व उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भाजपा विधायकों की ओर से धक्का-मुक्की की गई। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व भर्तियों में धांधली का जिक्र नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं व उनके इशारे पर सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों ने कांग्रेस नेताओं के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की की थी।

chat bot
आपका साथी