जसवंत सिंह के निधन पर जताया शोक

संवाद सहयोगी डलहौजी पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर भटियात व डलहौजी विधानसभा ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:27 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:27 PM (IST)
जसवंत सिंह के निधन पर जताया शोक
जसवंत सिंह के निधन पर जताया शोक

संवाद सहयोगी, डलहौजी : पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर भटियात व डलहौजी विधानसभा हलके के भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। भटियात विधायक विक्रम सिंह जरियाल, जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर, प्रदेश योजना बोर्ड के सदस्य मनोज चड्ढा, डलहौजी विस हलके की पूर्व विधायक रेणु चड्ढा, भाजपा के प्रदेश सचिव विनोद महाजन, प्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्व निदेशक आशीष चड्ढा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बालम सिंह, भाजपा मंडल डलहौजी के अध्यक्ष विजय ठाकुर, भटियात भाजपा मंडल अध्यक्ष दिव्य चक्षु, भाजपा महिला मोर्चा मंडल डलहौजी की अध्यक्ष सत्यमेव जयते व भाजपा मंडल डलहौजी के महासचिव देसराज बसंत ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। नेताओं ने कहा कि जसवंत सिंह देश के एक सशक्त नेता थे जिनके निधन से समूचे देश को हानि हुई है। जसवंत सिंह के निधन से रिक्त हुए स्थान की पूर्ति कभी भी नहीं हो पाएगी।

chat bot
आपका साथी