जून में हो रहा जाड़े का आभास

बेमौसम बारिश से मौसम का मिजाज भी बदल गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:30 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:30 PM (IST)
जून में हो रहा जाड़े का आभास
जून में हो रहा जाड़े का आभास

संवाद सहयोगी, चंबा : कोरोना कहर के बीच प्रकृति भी रंग दिखा रही है। चंबा में तीन दिन से बारिश के बाद अब दिन को गर्मी से राहत मिल गई है, लेकिन रात को ठंड का एहसास हो रहा है। इस वजह से रात को चंबा मुख्यालय में हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है।

इससे पूर्व चंबा में गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। चंबा में अगले दो दिन बारिश के आसार बने हुए हैं, लेकिन गर्मी के बाद अचानक मौसम के बदले हुए मिजाज ने लोगों को हैरान कर दिया है। जून महीना चल रहा है और घरों में पंखे नहीं चल रहे। रविवार को हुई बारिश के बाद शाम में सर्द हवाएं ठंड का एहसास करा रही हैं। तीन दिनों से लगातार नियमित अंतराल के बाद बारिश हो रही है। गर्मी के मौसम में भी जाड़े का एहसास होने लगा है। जून माह के दौरान भी लोग गर्म वस्त्र ओढ़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 15 डिग्री तक पहुंच गया है, जो बीते सप्ताह 23 डिग्री सेल्सियस तक था।

वहीं, मौसम की करवट ने किसानों-बागवानों की रातों की नींद उड़ा दी है। जिला के अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार सुबह के समय मौसम के मिजाज कड़े दिखे। हल्की सी धूप खिलने के बाद फिर से आसमानी गर्जना के बाद बारिश हुई। दोपहर बाद भी रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे चंबा में फिर से ठंड का प्रकोप दिखा। चंबा के खजियार, जोत, पांगी में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर नौ डिग्री तक पहुंच गया है।

...........

मक्की की बिजाई व गुढ़ाई हो रही प्रभावित

चंबा के निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण जहां मक्की की बिजाई प्रभावित हो रही है वहीं ऊपरी क्षेत्रों में बारिश के बाद गुढ़ाई का कार्य नहीं हो रहा है। ऊपरी क्षेत्रों में मक्की के साथ घास भी उग रहा है, जिसके कारण फसल प्रभावित हो रही है।

chat bot
आपका साथी