जल्द बनेगा अस्पताल, बेहतर होगी स्वास्थ्य सुविधा

विकास खंड सलूणी की करीब 12 पंचायतों के लोगों को सिविल अस्पताल बनने से सुविधा मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 04:48 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 04:48 PM (IST)
जल्द बनेगा अस्पताल, बेहतर होगी स्वास्थ्य सुविधा
जल्द बनेगा अस्पताल, बेहतर होगी स्वास्थ्य सुविधा

संवाद सहयोगी, सलूणी : विकास खंड सलूणी की करीब 12 पंचायतों के लोगों को सिविल अस्पताल की सुविधा जल्द मिलने जा रही है। करीब आठ करोड़ 61 लाख रुपये से सलूणी में सिविल अस्पताल भवन का निर्माण किया जाएगा। सिविल अस्पताल बनने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग की ओर से सिविल अस्पताल का भवन बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इसी माह टेंडर करवाकर विभाग अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कर देगा। सिविल अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सलूणी की 12 पंचायतों के लोगों को 24 घंटे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। काफी समय से सलूणी में सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था। इसका निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए कुछ समय पहले पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला था। पंचायत प्रतिनिधियों ने सिविल अस्पताल भवन का कार्य शुरू करवाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री की ओर से आदेश होने पर लोक निर्माण विभाग ने सिविल अस्पताल के निर्माण कार्य के लिए कदमताल शुरू कर दी है।

अस्पताल के निर्माण कार्य की कवायद शुरू होने पर भाजपा जिला सचिव मदन ठाकुर, ग्राम पंचायत सलूणी के उपप्रधान अनिल कुमार, सोशल मीडिया सेल प्रभारी पवन कुमार वर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य किशोरी लाल सहित स्थानीय लोगों ज्ञान चंद, दिनेश कुमार, राजेंद्र सिंह व महेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा नेता डीएस ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। लोगों ने मांग की है कि निर्माण कार्य जल्द करवाया जाए ताकि आने वाले दिनों में उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं इस अस्पताल में मिल सकें। ऐसा होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला मुख्यालय चंबा सहित अन्य स्थानों पर जाने से निजात मिलेगी। लोगों का कहना है कि पर्याप्त अस्पताल भवन बहुत जरूरी होता है। यदि अस्पताल भवन पर्याप्त नहीं है तो बेहतर सुविधाएं प्राप्त करने में परेशानी होती है। भवन निर्माण के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।

---- सिविल अस्पताल सलूणी के भवन का निर्माण करवाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया को अंजाम देने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाते हुए अस्पताल भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा ताकि लोगों को जल्द सुविधा मिल सके।

सुरेश चंदेल, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, मंडल सलूणी।

chat bot
आपका साथी