सीटू ने मनाया स्थापना दिवस

सीटू की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने व स्वर्ण जयंती के मौके पर चंबा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 06:48 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 06:48 PM (IST)
सीटू ने मनाया स्थापना दिवस
सीटू ने मनाया स्थापना दिवस

संवाद सहयोगी, चंबा : सीटू की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने व स्वर्ण जयंती के मौके पर चंबा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीटू के जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने स्थापना दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीटू की स्थापना 30 मई 1970 में कोलकाता में हुई। उसके बाद एकता बनाओ संघर्ष करो के नारे के साथ यह मजदूर संगठन आगे बढ़ा व संघर्षो के साथ कुर्बानियां देकर मजदूर आंदोलन को मजबूत करते हुए जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद की।

उन्होंने कहा कि सीटू ने हमेशा शासक वर्ग की मजदूर व जन विरोधी नीतियों का विरोध किया और आगे बढ़कर इनके खिलाफ लड़ाई लड़ी। अधिकारों व शोषण के खिलाफ लड़ाई को जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मजदूरों के खिलाफ सरकार की हर नीति का विरोध किया जाएगा। चंबा में भी वर्ष 2006 में मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए तीन साथी शहीद हुए थे, जिसमें उस समय के सीटू के जिला अध्यक्ष कामरेड बाबू राम भी शामिल हैं। सबको याद करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लेकर चुवाड़ी व चंबा में कार्यक्रम किए गए। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया गया।

chat bot
आपका साथी