चुराह कांग्रेस ने शुरू किया मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान

संवाद सहयोगी चुराह 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुराह कांग्रेस ने पार्टी की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:22 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 05:22 PM (IST)
चुराह कांग्रेस ने शुरू किया मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान
चुराह कांग्रेस ने शुरू किया मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान

संवाद सहयोगी, चुराह : 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुराह कांग्रेस ने पार्टी की मजबूती के लिए अभी से कमर कस ली है। अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के साथ प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचने के लिए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अभियान शुरू कर दिया है।

बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत करने के लिए वीरवार को कांग्रेस सेवादल चुराह के अध्यक्ष प्रकाश भूटानी ग्राम पंचायत चरोड़ी के पोलिग बूथ चरोड़ी से अपना बूथ सबसे मजबूत का शुभारंभ किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस है और कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को बूथ लेवल पर कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आपसी मतभेदों को खत्म करके अपने-अपने बूथ पर पार्टी को मजबूत करें। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और लोग अब 2022 में कांग्रेस को सत्ता में लाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के आदेशानुसार चुराह विधानसभा क्षेत्र के 121 पोलिग स्टेशनों में बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है, ताकि मजबूती के साथ चुनाव में उतरा जा सके। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के महासचिव धर्म सिंह, पान चंद, ज्ञान चंद, किशोरी लाल, योगराज, खिमु राम, राकेश कुमार, चमन लाल, देसराज, मुकेश सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी