नशा धीमा जहर, करता है पतन

युवा पीढ़ी को नशे से हमेशा दूर रहना चाहिए। नशा एक धीमा जहर है। ज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 04:39 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 04:39 PM (IST)
नशा धीमा जहर, करता है पतन
नशा धीमा जहर, करता है पतन

संवाद सहयोगी, चंबा : युवा पीढ़ी को नशे से हमेशा दूर रहना चाहिए। नशा एक धीमा जहर है। जो इंसान नशा करता है, वह धीरे-धीरे पतन की ओर जाता है। उसे नशे के सिवाय कुछ नहीं सूझता। यह बात चाइल्डलाइन सदस्य रीता कुमारी तथा काउंसलर नीता देवी ने कही।

चाइल्डलाइन चंबा की ओर से गुराड़ गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के साथ संवाद किया गया। बच्चों व महिलाओं को चाइल्डलाइन की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत करवाने के साथ ही अन्य विषयों पर भी जागरूक किया गया।

उन्होंने कहा कि कभी भी नशा न करें। उन्होंने मुफ्त फोन सेवा 1098 के माध्यम से अनाथ, अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम, घरेलू हिंसा के कारण प्रताड़ित व शोषित बच्चे, अति निर्धन, बाल विवाह से ग्रस्त, बाल-मजदूरी से ग्रस्त, छेड़छाड़ से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों के लिए चाइल्डलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी प्रदान की।

लोगों को पोक्सो अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया गया। बताया कि यदि किसी के द्वारा नाबालिक बच्चों को बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजरअंदाज न किया जाए। बच्चों को सुरक्षित स्पर्श असुरक्षित स्पर्श के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के मध्य विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। लोगों को गुड़िया हेल्पलाइन 1515, होशियार हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 व कोरोना के लिए जारी की गई हेल्पलाइन 1075 के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता धनोरी देवी, सहायिका जहरो देवी सहित 40 बच्चे व 20 ग्रामीणों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी