गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में संगत ने शोभायात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 04:14 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 04:14 PM (IST)
गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा
गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, चंबा : गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में वीरवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। गुरु पर्व को लेकर शहर के जुलाहकड़ी मोहल्ले स्थित गुरु अर्जुन देव महाराज गुरुद्वारे और गुरु ¨सह सभा जनसाली में कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोपहर बाद गुरुद्वारों में अटूट लंगर में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद छका।

वीरवार को गुरुद्वारों में माथा टेकने के लिए काफी संगत पहुंची। दोपहर बाद तीन दिन से जारी अखंड पाठ की समाप्ति के उपरांत कीर्तन दरबार सजाया गया। दरबार साहिब से आए रागी जत्थे रघुवीर ¨सह एंड पार्टी ने गुरु महिमा का गुणगान किया। इसके बाद गुरुद्वारों में सामूहिक अरदास की रस्म अदा की गई। इस दौरान गुरुद्वारों में भजन-कीर्तन का दौर भी जारी रहा। दोपहर बाद जनसाली व जुलाहकड़ी मोहल्ले स्थित गुरुद्वारे में लंगर लगाए गए। जिला के डलहौजी, खैरी व बाथरी में भी गुरुपर्व मनाया गया। गुरु पर्व को लेकर इन कस्बों में स्थित गुरुद्वारों में भी माथा टेकने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। गुरु पर्व को लेकर गुरुद्वारों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। बहरहाल, गुरुपर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारों में कार्यक्रमों व भजन-कीर्तन का दौर रहने से चंबा भक्तिरस में डूबा रहा।

chat bot
आपका साथी