सिरड़ी-पूलन मार्ग पर कार खाई में गिरी, पूर्व प्रधान की मौत

उपमंडल भरमौर के तहत सिरड़ी-पूलन मार्ग पर शुक्रवार देरशाम एक क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 08:40 PM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 08:40 PM (IST)
सिरड़ी-पूलन मार्ग पर कार खाई 
में गिरी, पूर्व प्रधान की मौत
सिरड़ी-पूलन मार्ग पर कार खाई में गिरी, पूर्व प्रधान की मौत

संवाद सहयोगी, भरमौर : उपमंडल भरमौर के तहत सिरड़ी-पूलन मार्ग पर शुक्रवार देरशाम एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादस में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कीमत राम निवासी पालन गांव, पंचायत पूलन के रूप में हुई है।

ग्राम पंचायत पूलन का पूर्व प्रधान राज कुमार शुक्रवार शाम को कार (एचपी-73-1306) से पालन गांव की तरफ जा रहा था। इस दौरान मिस्त्री कीमत राम ने उससे लिफ्ट मांगी। इसके बाद दोनों कार लेकर आगे बढ़े। कुछ ही दूरी पर घार नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों ने पुलिस को सूचित किया तथा अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। कुछ देर बात पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई तथा घायलों को खाई से निकालने में जुट गई लेकिन तब तक कीमत राम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कीमत राम का शव व घायल राजकुमार सड़क तक पहुंचाया। घायल राजकुमार को भरमौर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार करने के उपरांत मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है।

एसपी चंबा एस अरुल कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सिरड़ी-पूलन मार्ग पर शुक्रवार देर शाम कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी