देहरा गांव में लोगों को बांटे सेब के पौधे

ग्राम पंचायत साहो के देहरा गांव में शुक्रवार को उद्यान विभाग चंबा की ओर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 03:26 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 03:26 PM (IST)
देहरा गांव में लोगों को बांटे सेब के पौधे
देहरा गांव में लोगों को बांटे सेब के पौधे

संवाद सहयोगी, साहो : ग्राम पंचायत साहो के देहरा गांव में शुक्रवार को उद्यान विभाग चंबा ने शिविर आयोजित किया। इसमें उद्यान विभाग की ओर से अधिकारी डॉ. प्रमोद शाह तथा तृप्त बलौरिया मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को उद्यान विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक किया। साथ ही लोगों को सेब के 101 पौधे वितरित किए। इसके अलावा मौजूद लोगों को मधुमक्खी पालन तथा किवी उत्पादन के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. प्रमोद शाह ने लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। आज के समय में पारंपरिक फसलों की खेती के अलावा किसान व बागवान कुछ हटकर करना चाहते हैं। उनका रुझान नकदी फसलों की ओर बढ़ा है। बागवान सेब उत्पादन से आर्थिकी सुदृढ़ कर रहे हैं। यदि इसके अलावा वे किवी की फसल की ओर भी ध्यान देते हैं तो इससे उन्हें अच्छी आय हो सकती है। मधुमक्खी पालन से भी लोग अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत साहो सत्या देवी, सचिव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी