चंबा में आज 32 रूटों पर चलेगी बसें

कोरोना संकट के बीच अब रविवार के दिन केवल 32 रूटों पर बसों को चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 09:00 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 09:00 PM (IST)
चंबा में आज 32 रूटों पर चलेगी बसें
चंबा में आज 32 रूटों पर चलेगी बसें

संवाद सहयोगी, चंबा : कोरोना संकट के बीच अब रविवार के दिन केवल 32 रूटों पर बसों को चलाया जाएगा। मौजूदा समय में चंबा में परिवहन निगम 40 रूटों पर बसों को चला रहा है जबकि सवारियां न होने के कारण 50 रूट बंद कर दिए गए हैं।

कोरोना वायरस के मद्देनजर चंबा में हिमाचल पथ परिवहन निगम बसों को सैनिटाइज करके ही रूटों पर भेज रहा है। बंद किए गए 50 रूटों के बाद बसों को निगम के बस स्टैंड में खड़ा कर दिया है। इस दौरान सभी बसों को सैनिटाइज किया गया है।

चंबा बस स्टैंड में टीम ने सभी सरकारी बसों को सैनिटाइज करवाया। इसके बाद बसों को रूट पर भेजा गया। रात में सभी बसों की धुलाई व सैनिटाइजेशन की जा रही है। सभी बसों में सैनिटाइजर रखा गया है, जिसका उपयोग सीट, हैंडल आदि पर किया जा रहा है। वहीं, बस स्टैंड में हैंडवॉश रखने के आदेश दिए गए हैं। बस स्टैंड में जन जागरूकता व सुरक्षा के उपाय बताने के लिए लाउडस्पीकर लगाया गया है।

--

चंबा में रविवार को आमतौर पर सवारियां कम ही रहती हैं, जिस कारण कम ही रूट पर बसों को चलाया जा रहा है। जिन रूट पर दो से अधिक बसें थरीं, वहां एक बस को कम कर दिया गया है। चंबा में मौजूदा समय में 40 रूटों पर बसों को चलाया जा रहा है। रविवार को 32 रूटों पर बसें चलेंगी।

-सुभाष रणौत्रा, आरएम चंबा।

chat bot
आपका साथी