जिले से सौतेला व्यवहार कर रही सरकार : करतार

विधानसभा क्षेत्र चंबा में करीब छह सड़कों का निर्माण कार्य ठप पड़ा है लेकिन विभाग व सरकार इसे पूरा नहीं कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:40 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:40 PM (IST)
जिले से सौतेला व्यवहार कर रही सरकार : करतार
जिले से सौतेला व्यवहार कर रही सरकार : करतार

संवाद सहयोगी, चंबा : विधानसभा क्षेत्र चंबा में करीब छह सड़कों का निर्माण कार्य ठप पड़ा है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इन्हें पूरा करने के बजाय नई सड़कों के कार्य में मशगूल हैं। ब्लाक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि तीन-चार वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग चंबा मंडल में नई सड़कों व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12 से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अगले साल चुनावी वर्ष में भी इनके पूरा होने उम्मीद नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग का कार्यभार भी देख रहे है, लेकिन उन्हें अपने गृह जिला मंडी के अलावा कुछ नहीं दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के मामले में चंबा से सौतेला व्यवहार कर रही है। पिछड़े जिलों की श्रेणी में शुमार चंबा भी प्रदेश का अभिन्न अंग है। सरकार को इसकी तरफ भी विशेष ध्यान देना चाहिए।

लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व मुख्यमंत्री को जिले में अधूरे सड़क निर्माण कार्यों पर मंडल अधिकारियों से जवाबतलब कर सकारात्मक कदम उठाना चाहिए। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में सड़क निर्माण को लेकर सर्वांगीण विकास करवाया था। भले ही सत्ता परिवर्तन होने पर सरकार बदलती है, लेकिन असली दायित्व विभागीय अधिकारियों को ही निभाना पड़ता है। इसलिए अधिकारियों को विकास कार्यों को लेकर टिप्पणी करने से बचना चाहिए। कुछ समय से जिन सड़कों का निर्माण कार्य लटका है, उन पर भी कांग्रेस सरकार से सवाल पूछेगी।

chat bot
आपका साथी