ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन के साथ जोड़ें

भाजपा मंडल डलहौजी का डलहौजी सेक्टर-3 (कंगेड़) के 22 बूथों का त्रिदेव सम्मेलन वांगल में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 05:29 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 05:29 PM (IST)
ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन के साथ जोड़ें
ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन के साथ जोड़ें

संवाद सहयोगी, डलहौजी : भाजपा मंडल डलहौजी का डलहौजी सेक्टर-3 (कंगेड़) के 22 बूथों का त्रिदेव प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को वांगल गांव में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय ठाकुर ने की। इस मौके पर जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर व जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल ने बतौर मुख्य वक्ता उपस्थिति दर्ज करवाई।

बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व बीएलए प्रमुखों को संबोधित करते हुए डीएस ठाकुर ने संगठन की मजबूती के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोडें़। भाजपा की नीतियां व रीतियां देश व देशवासियों के विकास की हैं। जिनका प्रचार-प्रसार कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य बूथ स्तर पर जोर शोर से किया जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सहयोग से डलहौजी विधानसभा हलके में अथाह विकास करवाया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क मार्ग बनाए जा रहे हैं। वहीं पेयजल योजनाओं का संर्वद्धन करने सहित विद्युत व्यवस्था भी सु²ढ़ की जा रही है। उपतहसील भलेई के युवाओं को उनके घरद्वार पर तकनीकी शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण सहित उपमंडल डलहौजी में सरकारी महाविद्यालय खुलवाने के भी प्रयास निरंतर जारी हैं। डलहौजी हलके के तहत बनीखेत व आसपास की पंचायतों के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने जहां 29 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना को स्वीकृति दी है वहीं डलहौजी की उठाऊ पेयजल योजना के संव‌र्द्धन क लिए 65 करोड़ की योजना को स्वीकृति दिया जाना प्रदेश सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं। उन्होंने त्रिदेवों से भाजपा सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। हाकी खिलाड़ी वरुण शर्मा का डलहौजी क्षेत्र में आने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल व भाजपा मंडल डलहौजी के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर पर पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस मौके पर ये रहे मौजूद

भाजपा मंडल डलहौजी के प्रभारी दिनेश शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य शांडिल, भाजपा जिला आइटी विभाग के संयोजक दीपक कालिया सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी