भाजपा नेताओं ने मरीजों में बांटे फल व जूस

संवाद सहयोगी डलहौजी हलके के भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:58 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:58 PM (IST)
भाजपा नेताओं ने मरीजों में बांटे फल व जूस
भाजपा नेताओं ने मरीजों में बांटे फल व जूस

संवाद सहयोगी, डलहौजी : हलके के भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मतिथि शुक्रवार को सेवा कार्य के तौर पर मनाई गई। जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर की अगुवाई में भाजपा के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के विस्तारक राजपाल व भाजयुमो के चंबा जिला अध्यक्ष अनिल ढकोग, भाजपा मंडल डलहौजी के अध्यक्ष विजय ठाकुर, नगर परिषद डलहौजी के उपाध्यक्ष संजीव पठानिया, पार्षद रेणु बाला, बंदना देवी, सौरभ मेहरा, अमन महिद्रू, अजय नाहर व तिलक शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अजय प्लाह व राकेश शर्मा, भाजयुमो जिला महामंत्री बिक्रम जरयाल, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन कुमार, भाजयुमो मंडल डलहौजी के अध्यक्ष पंकज कश्यप, अमर सिंह वर्मा, तिलक शर्मा, केवल कृष्ण व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिक अस्पताल डलहौजी में पहुंचकर यहां उपचाराधीन मरीजों में फल व जूस बांटे।

वहीं मरीजों का कुशलक्षेम जानने सहित अस्पताल के प्रभारी डा. बिपिन ठाकुर से अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके उपरांत जिला भाजयुमो द्वारा पंजपूला में स्थित देशभक्त सरदार अजीत सिंह के समाधि स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कि डीएस ठाकुर व अनिल ढकोग सहित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देशभक्त सरदार अजीत सिंह के स्मारक स्थल पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विश्वशक्ति बनकर उभरा है और भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डलहौजी विधानसभा हलके के लोगों की ओर से जन्मतिथि की बधाई भी दी।

chat bot
आपका साथी