चंबा व लचोड़ी में फूंका नेता प्रतिपक्ष का पुतला

विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाने व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का अपमा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:16 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:16 PM (IST)
चंबा व लचोड़ी में फूंका नेता प्रतिपक्ष का पुतला
चंबा व लचोड़ी में फूंका नेता प्रतिपक्ष का पुतला

जागरण टीम, चंबा/बनीखेत : विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाने व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का अपमान करने के विरोध में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने सोमवार को सड़क पर उतरकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला मुख्यालय में रोष रैली निकाली, जो लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह से बाजार के मुख्य चौक पर संपन्न हुई। यहां पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का पुतला जलाया गया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

जिला भाजपा महामंत्री धीरज नरियाल ने कहा कि यह पहला मौका है जब राज्यपाल का दु‌र्व्यवहार किया गया है। इसकी जितनी निदा की जाए कम है। उन्होंने कहा प्रदेश में बह रही विकास की गंगा को देखकर कांग्रेस नेता बौखला गए हैं। प्रदेश सरकार जनता के हित में प्रमुखता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हर विधानसभा क्षेत्र का समान विकास हो रहा है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सचिव जय सिंह, जसबीर नागपाल, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

उधर, भाजपा मंडल डलहौजी के अध्यक्ष विजय ठाकुर की अगुवाई में पार्टी के विभिन्न अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने लचोड़ी चौक पर प्रदर्शन कर मुकेश अग्निहोत्री का पुतला जलाया। विजय ठाकुर ने कहा कि मुद्दाविहिन हो चुकी व अपनी जमीन तलाश रही कांग्रेस हताशा में अब गुंडागर्दी पर उतारू हो गई है। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बालम सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल डलहौजी के आइटी सेल संयोजक दीपक कालिया, पंचायत समिति सलूणी के उपाध्यक्ष विनोद कुमार, पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार, ब्रंगाल पंचायत के पूर्व प्रधान तारा चंद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी