आठ लाख से बना आंगनबाड़ी केंद्र भोटन वासियों को समर्पित किया

भटियात के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने वीरवार को विकास खंड भटियात की ग्राम पंचायत मेल के दुर्गम गांव भोटन का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 04:45 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 04:45 PM (IST)
आठ लाख से बना आंगनबाड़ी केंद्र भोटन वासियों को समर्पित किया
आठ लाख से बना आंगनबाड़ी केंद्र भोटन वासियों को समर्पित किया

संवाद सहयोगी, डलहौजी : भटियात के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने वीरवार को विकास खंड भटियात की ग्राम पंचायत मेल के दुर्गम गांव भोटन का दौरा किया। विधायक ने भोटन गांव में आठ लाख रुपये की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी भटियात बशीर खान भी मौजूद रहे।

लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जल्द ही भोटन गांव को सड़क सुविधा से भी जोड़ा जाएगा। विधायक ने जनसमस्याएं भी सुनीं। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटाराकर दिया। शेष मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों को अधिकारियों को निर्देशित किया।

विधायक ने कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा। मालूम हो कि भोटन गांव आज तक सड़क सुविधा से महरूम है जिस कारण चुनाव में भी नेता इस गांव में वोट अपील करने तक नहीं पहुंचते हैं परंतु विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने इस अति दुर्गम गांव का दूसरी मर्तबा दौरा किया है। विधायक के गांव में पहुंचने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल था। क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में विधायक का स्वागत किया। विधायक ने बगढार पंचायत के तहत खूई गांव में 6.89 लाख की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का भी लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान व्यास देव सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी