भगवती प्रसाद को चुना आर्य समाज चंबा का संरक्षक

संवाद सहयोगी चंबा जिला मुख्यालय के आर्य समाज मंदिर हटनाला में आर्य समाज चंबा के पदाधिकारिय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 03:53 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 03:53 PM (IST)
भगवती प्रसाद को चुना आर्य समाज चंबा का संरक्षक
भगवती प्रसाद को चुना आर्य समाज चंबा का संरक्षक

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला मुख्यालय के आर्य समाज मंदिर हटनाला में आर्य समाज चंबा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस मौके पर आचार्य महावीर सिंह को चुनाव अधिकारी बनाया गया, जिनकी देखरेख में सर्वसम्मति से चुनाव हुए। इस दौरान भगवती प्रसाद पंत को आर्य समाज चंबा का संरक्षक व आचार्य अमर सिंह को प्रधान चुना गया।

इसके साथ ही विश्वजीत को वरिष्ठ प्रधान तथा हेम सिंह त्रिपाठी को उपप्रधान चुना गया। विक्रमादित्य महाजन को महामंत्री, दीनानाथ शास्त्री व रुकमणी आर्य को उपमंत्री, योगराज शास्त्री को कोषाध्यक्ष, मुकेश शर्मा को उपकोषाध्यक्ष तथा अशोक ठाकुर को संगठन मंत्री बनाया गया। रमेश कुमार शास्त्री को पुस्तकालय अध्यक्ष बनाया। वहीं, आचार्य महावीर सिंह को मुख्य परामर्शदाता तथा खुशहाल चंद बख्शी को सलाहकार चुना गया।

chat bot
आपका साथी