पांगी के एक व्‍यक्‍ित पर भालू ने किया हमला

पांगी के ग्राम पंचायत लूज के बनवास गांव के 55 वर्षीय प्रेम चंद पर काला भालू ने हमला कर घायल कर दिया। व्‍यक्‍ित का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल किलाड़ में चल रहा है। पंचायत उपप्रधान हंसराज ने बताया कि पीडि़त व्‍यक्‍ित का इलाज क्षेत्रीय अस्‍पताल किलाड़ में चल रहा है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 01:45 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 02:32 PM (IST)
पांगी के एक व्‍यक्‍ित पर भालू ने किया हमला
बनवास गांव के 55 वर्षीय प्रेम चंद पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया।

पांगी, जेएनएन। पांगी के ग्राम पंचायत लुज के बनवास गांव के एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल को किलाड़ अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया है। ग्राम पंचायत लुज के  55 वर्षीय प्रेम चंद जंगल में पशुओं को चराने के लिए गया हुआ था। आज शाम को जब व्यक्ति पशुओं को जंगल में चरा रहा था तो अचानक एक भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले से बचने के लिए उक्त व्यक्ति ने अपना सिर किसी तरह छुपा लिया। बावजूद इसके भालू ने प्रेम चंद की टांग, बाजू  व सिर को बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस पर वह जोर-जोर चीखने चिल्लाने लगा। चीख सुनकर उसके कुत्ते व लोग भी पहुंच गए तथा उन्होंने काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति को भालू के चंगुल से छुड़ाया। जिस पर रीछ जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद  चंबा में लगातार भालू के हमले से लोग घायल हो रहे हैं। लुज पंचायत के उपप्रधान हंसराज ने बताया प्रेम चंद देर शाम करीब पांच बजे पशुओं को लाने के लिए जंगल में गया था। अचानक भालू ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस बारे में वन विभाग को जानकारी दे दी गई है ताकि उसे उचित मुआवजा दिया जा सके। डीएफओ पांगी कुलदीप चंबियाल ने बताया कि इस बारे में जानकारी मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है। जानकारी के बाद जल्द ही व्‍यक्‍ित राहत राशि दे दी जाएगी। लेकिन लोगों को इस बारे में जागरूक होने की आवश्यकता है। अकेले जंगल में न जाएं। यदि को कोई खूंखार जंगली जानवर आए तो जोर से शोर मचाएं, ऐसा करने पर वे भाग जाते हैं। उनका पीछा करना भी घातक साबित हो सकता है।

chat bot
आपका साथी