किलाड़ में किसानों को शून्य लागत खेती के फायदे बताए

मुख्यालय किलाड़ में कृषि विभाग ने शून्य बजट से खेती से किसानों को अवगत करवाने के लिए शिविर आयोजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 03:52 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 03:52 PM (IST)
किलाड़ में किसानों को शून्य लागत खेती के फायदे बताए
किलाड़ में किसानों को शून्य लागत खेती के फायदे बताए

संवाद सहयोगी, पांगी : मुख्यालय किलाड़ में कृषि विभाग ने शून्य बजट से खेती से किसानों को अवगत करवाने के लिए शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम पांगी रोशन लाल ने की। उन्होंने कहा कि जैविक खेती आज के इस युग में जरूरी है। केमिकल डालकर जो पैदावार की जा रही है वह कई बीमारियों को न्योता दे रही है। रासायनिक खादों व कीटनाशक के प्रयोग से जहां जमीन की उपजाऊ क्षमता खत्म हो रही है, वहीं बीमारियां भी फैल रही हैं। इसलिए लोगों को केंचुआ तथा गोबर से बनी खाद का प्रयोग करना चहिए। इस मौके पर कृषि विकास, उद्यान विकास अधिकरियों ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पशुपालन विभाग के डॉक्टरों ने पशुधन के पालन तथा उसके फायदों पर जागरूक किया। शिविर में पंचायत समिति अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि तथा स्थानीय किसान व बागवान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी