चंबा में युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए

व आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने के गुर सिखाए गए। उमा कुमारी ने बताया कि आज के दौर में यौन शोषण समेत अन्य घटनाएं सामने आ रही है जिसके लिए प्रत्येक महिला व युवती को आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में जानकारी होनी चाहिए । कार्यशाला में गीत नाटक व समूह चर्चा के माध्यम से युवतियों को जागरूक किया गया । वहीं युवतियों को फास्ट फूड को कम करने व दूध दहीं व हरी सब्जियों के इस्तेमाल करने पर बल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 02:45 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 02:45 PM (IST)
चंबा में युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए
चंबा में युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला मुख्यालय के जागोरी कार्यालय चंबा में किशोरियों के सशक्तीकरण व जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उमा कुमारी रिसोर्सपर्सन के रूप में मौजूद रही। इस मौके पर विकास खंड चंबा, तीसा, मैहला, सलूणी की किशोरियों ने भाग लिया।

दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान किशोरियों को स्वास्थ्य शिक्षा, लिंग भेदभाव, पोस्को एक्ट के बारे में जानकारी दी गई। निडरता व आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने के गुर सिखाए गए। उमा कुमारी ने बताया कि आज के दौर में यौन शोषण समेत अन्य घटनाएं सामने आ रही हैं जिसके लिए प्रत्येक महिला व युवती को आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। कार्यशाला में गीत नाटक व समूह चर्चा के माध्यम से युवतियों को जागरूक किया गया। युवतियों को फास्ट फूड को कम खाने, दूध-दहीं व हरी सब्जियों के इस्तेमाल करने पर बल दिया।

chat bot
आपका साथी