पुलिस ने लोगों को किया कोरोना के खिलाफ जागरूक

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी का पालन करना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 03:26 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 03:26 PM (IST)
पुलिस ने लोगों को किया
कोरोना के खिलाफ जागरूक
पुलिस ने लोगों को किया कोरोना के खिलाफ जागरूक

संवाद सहयोगी, होली : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी का पालन करना बेहद जरूरी है। लोग अफवाहों से भी दूर रहें। इस संदेश के साथ पुलिस चौकी होली की ओर से कोरोना के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। शनिवार को होली चौकी पुलिस ने लोगों को जागरूक किया।

पुलिस पोस्टर के जरिये भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। पुलिस चौकी होली के आरक्षी हिमांशु ने कहा कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 700 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इनके संपर्क में आए कई लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। कोरोना वायरस जितना खतरनाक है, उसके संबंध में फैलाई जा रहीं अफवाहें उससे भी अधिक खतरनाक हो सकती हैं। लोग सच जानें, इसके लिए उन्हें जागरूक होना होगा। पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। पोस्टरों के जरिये भी अफवाहों से दूरी बनाए जाने की अपील की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के संबंध में कई शरारती तत्व गलत बातों को प्रसारित कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। जनता को भी अफवाहों से बचने के लिए जागरूक किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति ने मास्क नहीं पहना है तो उनके चालान किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी