सुपरफास्ट के अलावा चंबा-शिमला के लिए एक ओर बस शुरू

संवाद सहयोगी चंबा प्रदेश पथ परिवहन निगम चंबा ने दो ओर लंबे रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 09:53 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 09:53 PM (IST)
सुपरफास्ट के अलावा चंबा-शिमला 
के लिए एक ओर बस शुरू
सुपरफास्ट के अलावा चंबा-शिमला के लिए एक ओर बस शुरू

संवाद सहयोगी, चंबा : प्रदेश पथ परिवहन निगम चंबा ने दो ओर लंबे रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी है। सुबह सात बजे चंबा बस स्टैंड से चलने वाली चंबा-शिमला सुपरफास्ट के अलावा शाम पांच बजे चलने वाले चंबा शिमला रूट को भी शुरू कर दिया है। यह गाड़ी शाम पांच बजे चंबा से शिमला के लिए रवाना होगी ओर सुबह सात बजे शिमला पहुंचेगी। लोगों की सहूलियत को देखते हुए चंबा चामुंडा बस रूट को भी वीरवार से चालू किया जाएगा। सुबह पौने पांच यह गाड़ी चंबा से चामुंडा के लिए रवाना होगी। वाया बनीखेत, नूरपुर कांगड़ा व टांडा होकर गुजरने वाली इस बस सेवा से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। दोपहर बाद 2:40 बजे यह गाड़ी चामुंडा से चंबा के लिए रवाना होगी। इन दो रूटों के चलने से चंबा में छह लंबे रूटों पर बस सेवा शुरू हो गई है। इसके अलावा शाम सवा पांच चलने वाले चंबा किहार लोकल बस रूट को भी निगम ने शुरू कर दिया है। उधर, हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार को पहले दिन करीब 70 फीसद निजी बसें सड़कों पर दौड़ी हैं, जिस आपरेटर के बस पांच से सात गाड़ियां हैं, उन्होंने भी पहले दिन तीन से चार रूटों पर ही गाड़ियां भेजी हैं, लेकिन आगामी दो तीन दिनों में सभी निजी बसें के अपने तय रूट पर चलने की संभावना है। बुधवार से निजी बसों के चलने से लोगों को भी काफी राहत मिली है। इसका अधिक फायदा उन क्षेत्रों के लोगों को हुआ है, जहां पर सिर्फ निजी बस सेवा ही लोगों को गंतव्य सहित विभिन्न तरह के कार्यों को जाने के लिए एकमात्र सहारा होती है।

लोगों की सहूलियत को देखते हुए चंबा शिमला व चंबा चामुंडा रूट को शुरू कर दिया है। अन्य जरूरी रूटों पर बस सेवा शुरू करने को लेकर भी विचार विमर्श किया जा रहा है

आरएस जम्बाल, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी चंबा। चंबा में करीब 70 फीसद रूटों पर निजी बसें शुरू हो गई हैं। अन्य रूटों पर भी एक दो दिन में बसें चलनी शुरू हो जाएंगी।

रवि महाजन, अध्यक्ष निजी बस आपरेटर यूनियन चंबा।

chat bot
आपका साथी