सलूणी में भांग उखाड़कर दिया नशा मुक्ति का संदेश

उपमंडल मुख्यालय सलूणी में नायब तहसीलदार विनोद टंडन की अगुवाई में भा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 04:07 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 04:07 PM (IST)
सलूणी में भांग उखाड़कर दिया नशा मुक्ति का संदेश
सलूणी में भांग उखाड़कर दिया नशा मुक्ति का संदेश

संवाद सहयोगी, सलूणी : उपमंडल मुख्यालय सलूणी में नायब तहसीलदार विनोद टंडन की अगुवाई में 'भांग उखाड़ो' अभियान छेड़ा गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने भांग के पौधे उखाड़े। साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।

नायब तहसीलदार ने कहा कि नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। कई अभियानों के जरिए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। उपमंडल मुख्यालय सलूणी में भांग उखाड़ो अभियान भी इसी का एक हिस्सा है। ऐसा इसलिए किया गया, ताकि उपमंडल मुख्यालय के इर्द-गिर्द कहीं पर भी भांग के पौधे न दिखाई दें। साथ ही चरस तस्करों को बढ़ावा न मिल सके। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों राजिदर ठाकुर, परवीन कुमार, अंकित, होशियार सिंह, राकेश कुमार तथा चंद्र प्रकाश सहित लोगों ने सहयोग दिया।

---------------

किलोड़ पंचायत में नशे के खिलाफ जागरूक किया

संवाद सहयोगी, चंबा : नशे के खात्मे के लिए प्रदेश के सभी जिला में 14 से 30 जून तक भांग उखाड़ो विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सरकार के अभियान के तहत प्रदेश की समस्त पंचायतों में भांग उखाड़ी जाएगी। कुएं, बावड़ियों, नालियों और पनिहारों की भी साफ-सफाई की जाएगी।

मंगलवार को पंचायत किलोड़ के सभी वार्डों में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और समाजसेवियों ने गांव-गांव जाकर भांग उखाड़ी और लोगों को जागरूक भी किया। पंचायत प्रधान मंजू बाला ने नशे के दुष्प्रभावों को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति को खोखला कर देता है। स्वास्थ्य, आर्थिकी व दिमागी तौर पर दुष्प्रभाव डाल रहा है। इसलिए सरकार भी समय-समय पर नशे के खिलाफ जो अभियान चलाती है उसका हम सभी सहयोग करें। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य किहार, अमर सिंह, उपप्रधान संजीव कुमार, सचिव चमन लाल, समाजसेवी उत्तम सूर्यवंशी, वार्ड सदस्यों क अलावा ग्रमीणों ने मिलकर भांग उखाड़ कर नष्ट किया।

chat bot
आपका साथी