तीसा में छत से गिरकर बच्चा घायल, आंख में चोट

तीसा में एक नौ वर्षीय बच्चा छत से गिरकर घायल हो गया। बच्चे का इलाज मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 06:35 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 06:35 PM (IST)
तीसा में छत से गिरकर बच्चा घायल, आंख में चोट
तीसा में छत से गिरकर बच्चा घायल, आंख में चोट

संवाद सहयोगी, चंबा : तीसा में एक नौ वर्षीय बच्चा छत से गिरकर घायल हो गया। बच्चे का इलाज मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। यूनिस पुत्र अयूब खान निवासी तीसा घर की छत पर खेल रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से नीचे गिर गया। बच्चे को गिरते देख परिजन उसे तीसा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में पहुंचे पर प्राथमिक उपचार करने के उपरांत उसे भर्ती कर लिया गया है। बच्चे की आंख में चोट आई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि बच्चे का इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी