224 मछुआरों को दी चार लाख 48 हजार रुपये की मदद

वैश्विक कोरोना महामारी के चलते मत्सि्यकी विभाग में पंजीकृत 224 मछुआरों को चार लाख 48 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:21 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 08:21 PM (IST)
224 मछुआरों को दी चार लाख 48 हजार रुपये की मदद
224 मछुआरों को दी चार लाख 48 हजार रुपये की मदद

संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर : वैश्विक कोरोना महामारी के चलते मत्सि्यकी विभाग में पंजीकृत 224 मछुआरों को चार लाख 48 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। इसके तहत हिमाचल सरकार ने मत्सि्यकी विभाग के अंतर्गत पंजीकृत एवं सक्रिय जलाशय मछुआरों को दो-दो हजार रुपये प्रति मछुआरा कोविड रिलीफ फंड के रूप में दिए हैं।

मत्सि्यकी विभाग चंबा के सहायक निदेशक भूपिद्र कुमार ने कहा कि 25 मार्च से 20 अप्रैल तक राज्य के जलाशयों में मछली पकड़ने व अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ था, जिसकी वजह से मछुआरों की आजीविका का साधन बंद होने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है। मछुआरों की आर्थिक तंगी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक करोड़ सात लाख रुपये का आर्थिक पैकेज कोविड रिलीफ फंड के रूप में प्रदान किया है ताकि आर्थिक संकट के इस दौर में मछुआरों की आर्थिक मदद की जा सके।

चंबा जिला के रणजीत सागर बांध जलाशय के 69 व चमेरा बांध जलाशय के 155 पंजीकृत एवं सक्रिय मछुआरों को दो-दो हजार रुपये प्रति मछुआरा आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह राशि मछुआरों के बैंक खाते में डाल दी गई है, ताकि आर्थिक संकट के इस दौर में वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।

chat bot
आपका साथी