10 पंचायतों को मिले प्रधान, उपप्रधान व वार्ड पंच

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी की 10 पंचायतों में 29 सितंबर को पंचायतीराज के प्रथम चरण के लिए मतदान हुआ। इसके साथ ही उक्त पंचायतों को नए प्रधान उपप्रधान व वार्ड पंच मिल गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 05:49 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 05:49 PM (IST)
10 पंचायतों को मिले प्रधान, उपप्रधान व वार्ड पंच
10 पंचायतों को मिले प्रधान, उपप्रधान व वार्ड पंच

संवाद सहयोगी, पांगी : जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी की 10 पंचायतों में 29 सितंबर को पंचायतीराज के प्रथम चरण के लिए मतदान हुआ। इसके साथ ही उक्त पंचायतों को नए प्रधान, उपप्रधान व वार्ड पंच मिल गए हैं। वीरवार देर रात तक मतगणना चलती रही।

ग्राम पंचायत सेचूनाला में प्रधान पद के लिए सुरेंद्र कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भगत राम को दो मतों से हराया। जबकि इसी पंचायत में उपप्रधान पद पर राजकुमार विजयी हुए। ग्राम पंचायत शूण से प्रधान पद के लिए तुरूप चंद ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मान सिंह शर्मा को 38 मतों से हराया जबकि उपप्रधान पद पर टेक चंद ने जीत हासिल की।

ग्राम पंचायत कुमार से सिरजूम ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मीना कुमारी को 71 मतों से हारया, वहीं मान सिंह उपप्रधान पद पर विजयी हुए। ग्राम पंचायत सुराल से प्रधान पद के लिए दीपक चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र कुमार को 20 मतों से हराया। उपप्रधान के लिए राम सिंह ने जीत दर्ज की। ग्राम पंचायत रेई में प्रधान पद के लिए खेली देवी ने प्रतिद्वंदी बिमला को 82 मतों से हराया। उपप्रधान पर ठाणु लाल जीते।

ग्राम पंचायत शौर में प्रधान पद के लिए दामियंती ने अमरदेई को 80 मतों से हराया जबकि निहाल सिंह उपप्रधान पद पर विजयी हुए। इसी तरह ग्राम पंचायत हुड़ान से अंजना कुमारी ने 15 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ममता कुमारी को हराया। वहीं मंगल दास उपप्रधान बने। ग्राम पंचायत लुज से प्रधान पद के लिए बलदेव राम ने 204 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगराज को हराया। उपप्रधान पद पर पान राज विजयी हुए। ग्राम पंचायत कोठी करयूनी से प्रधान पद के लिए बलवीर ठाकुर ने 24 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शक्ति कुमार को हराया। उपप्रधान पद पर अमर जीत और राम सिंह को 177-177 मत पड़े। टास के माध्यम से अमर जीत को विजय घोषित किया गया। ग्राम पंचायत करयास से रंजना कुमारी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी अंजना को 36 मतों से पराजित किया। कर्म सिंह उपप्रधान बने।

------

पांगी में 29 सितंबर को पहले चरण की चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न करवाया गया। अब पहली अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां कर ली है। प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जबकि पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे बाद में घोषित होंगे।

-अंशुल शांडिल, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं विकास खंड अधिकारी पांगी।

chat bot
आपका साथी