बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी छिनेगी भाजपा से सत्ता की कुर्सी

देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई केंद्र सरकार की द

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 04:18 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 04:18 PM (IST)
बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी 
छिनेगी भाजपा से सत्ता की कुर्सी
बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी छिनेगी भाजपा से सत्ता की कुर्सी

संवाद सहयोगी, घुमारवीं : देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई केंद्र सरकार की दोषपूर्ण नीतियों व गलत निर्णयों का परिणाम है। उपचुनावों में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे भाजपा से सत्ता की कुर्सी छिनेंगे। प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव एवं जिला ऊना प्रभारी रजनीश मेहता ने दावा किया कि उपचुनावों में जनता अपना वोट भाजपा के खिलाफ डालकर गुस्सा निकालेगी। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतें इतनी ज्यादा बढ़ रही हैं कि मध्यवर्गीय व गरीब परिवारों का जीना मुश्किल हो रहा है। रोजाना इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी वृद्धि लगातार हो रही है। केंद्र की मोदी सरकार निजीकरण को बढ़ावा देकर देश की संपत्तियों को बेचकर बड़े उद्योगपतियों को लाभ दे रही है। इन दो समस्याओं ने देश के भविष्य को अंधकार में डूबो दिया है। देश में न तो किसानों-बागवानों की आवाज सुनी जा रही है और न ही आम लोगों की। मौजूदा समय में आम जनता का जीना दुश्वार हो चुका है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम की डबल इंजन सरकार से इस समय प्रदेश की जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है। जिस तरह के सपने जनता को चुनावों से पहले दिखाए गए थे, वो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। पिछले लगभग चार सालों में हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार ने लोगों को सपने दिखाने के अलावा धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है।

chat bot
आपका साथी