लोकसभा चुनाव में चारों सीटें जीतेगी कांग्रेस : धर्माणी

घुमारवीं : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव बनने व उत्तराखंड का प्रभारी बनाने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 08:05 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 08:05 PM (IST)
लोकसभा चुनाव में चारों सीटें जीतेगी कांग्रेस : धर्माणी
लोकसभा चुनाव में चारों सीटें जीतेगी कांग्रेस : धर्माणी

घुमारवीं : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव बनने व उत्तराखंड का प्रभारी बनाने पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव का रविवार को घुमारवीं पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जागीर ¨सह मेहता ने की। इस मौके पर जिलाभर से कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यहां पर आयोजित कार्यक्रम में राजेश धर्माणी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

राजेश धर्माणी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में राज्य में संचालित प्रदेश सरकार से भी हिमाचल की जनता कुछ महीनों के भीतर ही उबने लगी है। पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। लोकसभा चुनावों में जनता इसका भाजपा को मुंह तोड़ जबाब देगी।

बिलासपुर : राजेश धर्माणी का रविवार को घुमारवीं पधारने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। घुमानी चौक पर सबसे पहले जोरदार स्वागत किया। उसके बाद भगेड चौक और अवढानीघाट व घुमारवीं के गांधी चौक पर स्वागत किया गया। गाड़ियों के काफिले के साथ राजेश धर्माणी को सभा स्थल तक पहुंचाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं ने राजेश धर्माणी को सम्मानित किया। राजेश धर्माणी ने उनकी ताजपोशी के लिए कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जागीर ¨सह मेहता ,मनोहर शर्मा, बीडीसी चेयरमैन दिनेश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष गीता महाजन, पार्षद रीता सहगल, श्याम शर्मा, रीता बंसल, मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा, सह प्रभारी रजनीश मेहता, युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन चंदेल, ज्वाला प्रसाद, दीपक पटियाल, विकास कुमार, सनी खान, दीपक शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी