नाल्टी सिंचाई योजना बंद, लोग तंग

संवाद सहयोगी बम्म प्रदेश सरकार विकास के नाम पर बड़े-बड़े वादे कर रही है लेकिन धरातल पर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 07:28 PM (IST)
नाल्टी सिंचाई योजना बंद, लोग तंग
नाल्टी सिंचाई योजना बंद, लोग तंग

संवाद सहयोगी, बम्म : प्रदेश सरकार विकास के नाम पर बड़े-बड़े वादे कर रही है, लेकिन धरातल पर लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। ऐसा ही वाक्या कंदरौर उपमंडल के अंतर्गत चल रही (एलएसआइ) सिचाई योजना नाल्टी में पेश आया है, जहां पिछले तीन वर्षो से सिचाई योजना बंद पड़ी है। वर्ष 1977 से यह सिचाई योजना सभी किसानों को लाभान्वित कर रही है। सिचाई योजना के बंद होने से नाल्टी, मैहरीं, खनसरा, लद्दा व हलवाड़ी गांव के किसानों के खेत बंजर हो रहे हैं।

स्थानीय किसानों में रोशन लाल, जोगिदर सिंह, राजीव सिंह, ईश्वरदास, दलेल सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक चंदेल, नमिता, तृप्ता देवी, उमेश कुमार, सुनीता देवी, तेलू राम आदि ने बताया कि जलशक्ति विभाग की ओर से उनकी समस्या को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे किसानों को फसल से मुनाफा कम नुकसान ज्यादा हो रहा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि पिछले तीन वर्षो से सिचाई योजना नाल्टी पर कोई भी चौकीदार तथा कर्मचारी सेवाएं नहीं दे रहा है।

सिचाई योजना की हालत यह है कि लगभग दो महीने पहले मोटर की तारों को चोरी कर लिया गया था, जिसकी कीमत लगभग 90 हजार के करीब बताई जाती है। स्थानीय किसानों ने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर से आग्रह किया है कि हजारों किसानों को लाभ पहुंचाने वाली नाल्टी सिचाई योजना को जल्द से जल्द चालू करवाया जाए। विभाग की ओर से लोगों की समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है तथा जल्द से जल्द सिचाई योजना को चालू किया जाए।

नत्था सिंह। पिछले कई वर्षों से नाल्टी सिचाई योजना बंद पड़ी है जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है।

ईश्वर दास। विभाग द्वारा चौकीदार तथा कर्मचारी न रखने की वजह से आए दिन चोरियां हो रही हैं, ऐसे में सिचाई योजना पर जल्द से जल्द कर्मचारी भेज कर इसे चालू किया जाए।

महेंद्र सिंह। सिचाई योजना का लाभ हजारों किसानों को मिल रहा था। ऐसे में किसान भूमि को बंजर छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

नमिता चंदेल सिचाई योजना पर आए दिन चोरी हो रही है, जिस पर विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है तथा लाखों की मशीनरी खराब हो रही है।

इंद्र सिंह चंदेल। रोशन लाल का कहना है कि

पिछले तीन वर्षो से बंद पड़ी सिचाई योजना की वजह से किसानों को उचित मूल्य चुका कर कर चारा खरीदना पड़ रहा है।

रोशन लाल सरकार लोगों को लाभ पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन बंद पड़ी सिचाई योजना से किसानों को आए दिन नुकसान झेलना पड़ रहा है।

सुनीता देवी। समस्या के बारे में विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं।

विनोद गुलेरिया। सिचाई योजना से चोरी सामान का मामला दर्ज करवाया गया है। कर्मचारियों की कमी के कारण योजना पर कर्मचारी तैनात नहीं हो पाया है। जल्द से जल्द समस्या को सुलझाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

राजकमल, एसडीओ जलशक्ति विभाग।

chat bot
आपका साथी