मतदाताओं को जागरूक करेगा लोकतंत्र वाहन

संवाद सहयोगी बिलासपुर अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर तोरूल रवीश ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लोकतंत्र वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:14 PM (IST)
मतदाताओं को जागरूक करेगा लोकतंत्र वाहन
मतदाताओं को जागरूक करेगा लोकतंत्र वाहन

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर तोरूल रवीश ने मतदाताओं को जागरूक करने, मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने तथा मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय से लोकतंत्र वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रचार वाहन के माध्यम से जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता के लिए वाहन प्रचार करेगा।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण का कार्यक्रम पहली जनवरी 2022 की अहर्ता तिथि के अनुसार 10 नवंबर, 2021 से नौ दिसंबर 2021 तक 48-बिलासपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र पर किया जा रहा है। अभियान के दौरान पात्र नागरिक जिनकी आयु पहली जनवरी, 2022 को 18 वर्ष या इससे अधिक होगी वे अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर बूथ लेवल अधिकारी या अभिहीत अधिकारी से फार्म-6 प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।

डेमोक्रेसी वेन ने शुक्रवार को बिलासपुर महाविद्यालय, रघुनाथपुरा, मंडी भराड़ी, मांणवा, लखनपुर, धौलरा, निहाल, मेन मार्किट, बिलासपुर शहर के सभी मतदान केंद्रों पर प्रचार करने के बाद सुंगल, बिनौला, घागस, दियोली, कुड्डी, दली, कंदरौर होते हुए चांदपुर, तलवाड़, बध्यात मतदान केंद्रों पर जाकर नागरिकों को जागरूक करेगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पात्र नागरिक फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवायें। ऐसे नागरिक जिनकी मृत्यु हो चुकी है या स्थानांतरित हो गए हैं, उनका नाम फार्म-7 भरकर मतदाता सूची से हटाया जा सकता है। किसी भी प्रकार की त्रुटि को सही करने के लिए फार्म-8 पर आवेदन किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को विशेष प्रयास किए जाएंगे। इस दिन मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी या अभिहीत अधिकारी उपस्थित रहकर सभी नागरिकों की सहायता करेंगे। उन्होंने मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए लोगों से अपील की।

chat bot
आपका साथी