सुजानपुर, नादौन व गलोड़ में चार पशुशाला व तीन मकान ध्वस्त

गलोड़ क्षेत्र की पिछड़ी पंचायत कश्मीर के दाढ़ गांव में स्वरूप ¨सह पुत्र भगवान दास की पशुशाला भारी बारिश की वजह से उसका एक हिस्सा धराशाई हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 07:56 PM (IST)
सुजानपुर, नादौन व गलोड़ में चार पशुशाला व तीन मकान ध्वस्त
सुजानपुर, नादौन व गलोड़ में चार पशुशाला व तीन मकान ध्वस्त

जागरण टीम, गलोड़/ सुजानपुर/नादौन : हमीरपुर जिला के गलोड़, सुजानपुर व नादौन क्षेत्र में बारिश से चार पशुशाला व तीन मकान ढह गए। गलोड़ क्षेत्र की पिछड़ी पंचायत कश्मीर के दाढ़ गांव में स्वरूप ¨सह पुत्र भगवान दास की पशुशाला का एक हिस्सा धराशाई हो गया। आसपास के लोगों ने पशुशाला में बंधे मवेशियों को किसी तरह बाहर निकाला। इससे स्वरूप ¨सह पुत्र भगवान दास को लगभग एक लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। पंचायत कश्मीर प्रधान सरला राणा ने प्रभावित परिवार की सहायता करने की गुहार लगाई है। नायब तहसीलदार ग्लोड़ विपन सोनी ने बताया कि पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, उपमंडल सुजानपुर की पंचायत चमियाना के गांव गरोरु बूहला कनेरड में बारिश से सरवन कुमार पुत्र चेता राम व जगदीश चंद पुत्र लकशरी राम के मकान गिर गए। तहसीलदार अशोक पठानिया ने मौके पर जाकर दोनों पीड़ितों को एक एक हजार की फौरी राहत दी है। उन्होंने बताया की दोनों का नुकसान डेढ़ लाख के करीब हुआ है।

वहीं नादौन क्षेत्र की लाहड़ कोटलू पंचायत के अंबी गांव में दौलत राम की पशुशाला ध्वस्त हो गई। लोगों व परिजनों ने मलबे में दबे दो मवेशियों को बड़ी मुश्किल से निकाला। वहीं, घलूं गांव में जोगिंद्र कुमार की पशुशाला रविवार रात को ढह गई और एक मवेशी को किसी तरह से मलबे से निकाला गया। इसके अलावा बसारल गांव के ठाकुर दास पुत्र बृज लाल की पशुशाला, कलूर गांव की अमरो देवी पत्नी रत्न चंद के कच्चे मकान की दीवार गिर गई। भूंपल गांव के फनियाल गांव के निक्का राम पुत्र मुंशी राम के घर के पास बना शौचालय क्षतिग्रस्त हुआ है। बसारल गांव के ठाकुर दास की पशुशाला गिर गई। एसडीएम दिले राम ने बताया कि क्षेत्र में हुए नुक्सान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं, ल्हासे गिरने से जलाड़ी-फतेहपुर-रैल-रंगस मार्ग बंद रहा।

chat bot
आपका साथी