नाल्टी स्कूल में लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने तथा अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए सक्षम बनाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी में पुलिस विभाग की ओर से महिला कांस्टेबल पुष्पा व शबल ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। दस दिवसीय कार्यक्रम के तहत 3 दिसंबर से 14 दिसंबर तक सुबह एक घंटा रोजाना छात्राओं को बिना हथियारों के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 03:35 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 03:35 PM (IST)
नाल्टी स्कूल में लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
नाल्टी स्कूल में लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

संवाद सहयोगी, बम्म : लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने तथा अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए सक्षम बनाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी में पुलिस विभाग की ओर से महिला कांस्टेबल पुष्पा व शबल ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। दस दिवसीय कार्यक्रम के तहत तीन से 14 दिसंबर तक सुबह एक घंटा रोजाना छात्राओं को बिना हथियारों के आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम के तहत नौवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक की सभी छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय प्रधानाचार्य बीडी शर्मा ने सरकार की इस मुहिम की प्रशंसा करते हुए बताया कि समय-समय पर इस तरह से छात्राओं के लिए आत्मरक्षा के लिए ट्रे¨नग कार्यक्रम किए जाने चाहिए ताकि छात्राओं का हौसला बढ़ता रहता है। वर्तमान में दिन प्रतिदिन लड़कियों के साथ बढ़ रही अमानवीय घटनाओं को देखते हुए इस तरह के गुर सीखना लड़कियों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

chat bot
आपका साथी