विद्यार्थियों को कृषि विषय पर जागरूक किया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडीर का कृषि विषय के राज्य वोके

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 04:30 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 04:30 PM (IST)
विद्यार्थियों को कृषि विषय पर जागरूक किया
विद्यार्थियों को कृषि विषय पर जागरूक किया

संवाद सहयोगी, बरठीं : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडीर का कृषि विषय के राज्य वोकेशनल समन्वयक ने औचक निरीक्षण किया। उन्होनें स्कूल में वोकेशनल कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। प्रदेश व्यावसायिक समन्वयक इंद्र ¨सह ने वोकेशनल लैब का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को कृषि विषय के बारें में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लैब को सही तरीके से तैयार करवाने के लिए प्रधानाचार्य दयाराम भोगल के प्रयासों को सराहा। इस अवसर पर कृषि विषय अध्यापक विजय कुमार व अध्यापिका बबीता गौतम उपस्थित रही।

chat bot
आपका साथी