बिलासपुर कॉलेज में हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू

जागरण संवाद केंद्र बिलासपुर खेलों को शिक्षा का अनिवार्य अंग माना जाता है। विद्यार्थी जीवन में इ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 04:19 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 05:23 PM (IST)
बिलासपुर कॉलेज में हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू
बिलासपुर कॉलेज में हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू

जागरण संवाद केंद्र, बिलासपुर : खेलों को शिक्षा का अनिवार्य अंग माना जाता है। विद्यार्थी जीवन में इसका महत्व कुछ अधिकही है। खेलों से जहां शारीरिक रूप से विद्यार्थी तंदरुस्त होते हैं वहीं मानसिक विकास भी होता है। यह बात विधायक सदर सुभाष ठाकुर ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में 29वीं राज्यस्तरीय हैंडबॉल तीन दिवसीय प्रतियोगिता (महिला एवं पुरुष) का शुभारंभ करने के उपरांत विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने लगभग 14.34 लाख रुपये की लागत से रूसा अनुदान के अंतर्गत निर्मित बी-वॉक कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में 4.5 लाख से निर्मित होने वाले अंब्रेला शेड का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि बिलासपुर के लुहणू मैदान का कायाकल्प होने से खेल जगत में एक नया अध्याय शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि हैंडबॉल प्रतियोगिता में 250 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनमें 11 पुरुष व 10 महिलाओं की टीमों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से बिलासपुर कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन के तीन अन्य व्यावसायिक विषयों के पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इस दौरान विधायक टूरिज्म एवं वोकेशनल लैब में विद्यार्थियों से रूबरू हु।

उन्होंने हैंडबॉल एसोसिएशन को अपने ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर कुल्लू व मंडी टीमों (लड़कियों) के बीच में उद्घाटन मैच हुआ।

राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं भाजपा जिला महामंत्री आशीष ढिल्लों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

इस अवसर पर हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव नंद किशोर शर्मा, तकनीकी सलाहकार जगदीश कौंडल, राकेश ठाकुर, विनोद ठाकुर, मदन राणा, प्रवेश शर्मा, अरविंद वर्मा, एमएस गुलेरिया, वीएन पराशर, प्रधानाचार्य प्रो. रामकृष्ण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी