मांगे न मानी तो आंदोलन करेगा विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ

संवाद सहयोगी बिलासपुर लंबे समय से लंबित मांगों के पूरा न होने पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:49 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:49 PM (IST)
मांगे न मानी तो आंदोलन करेगा विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ
मांगे न मानी तो आंदोलन करेगा विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : लंबे समय से लंबित मांगों के पूरा न होने पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ के सब्र का बांध अब टूट चुका है। आक्रोषित कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अब दो टूक कहा है कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र ही पूरा न किया गया तो प्रदेशस्तर पर आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा।

संघ के राज्य अध्यक्ष देवराज शर्मा व महासचिव होशियार सिंह चंदेल ने परिधि गृह बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो अधिकारी राजनेताओं की शरण में कथित भ्रष्टाचार कर रहे हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनके कथित काले कारनामों का न केवल काला चिट्ठा प्रमाण सहित सार्वजनिक किया जाएगा बल्कि संघ द्वारा उनका घेराव भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्युत परिषद एवं सरकार द्वारा सेवानिवृत्ति में 58 और 60 वर्ष का भेद पैदा किया गया है जिसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। डेढ़ वर्ष से महंगाई भत्ते की किस्तें नहीं दी जा रही हैं और वरिष्ठ अधिकारियों को चहेते कनिष्ठ अधिकारियों के अधीन कार्य करने को विवश किया जा रहा है, जिससे जहां कार्य की गुणवत्ता में गिरावट आ रही है।

देवराज शर्मा ने कहा कि चिकित्सा व विद्युत भत्ते में बढ़ोतरी और उनका समय समय पर भुगतान किया जाना, सरकारी नौकरियों में 20 प्रतिशत कोटा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बच्चों के लिए आरक्षित करना, पुरानी पेंशन सुविधा को बहाल करना, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एलटीसी सुविधा देना और अधिकारियों की मनमानियों पर कड़ाई से अंकुश लगाना आदि कुछ प्रमुख मांगे हैं जिन्हें सरकार को अविलंब स्वीकार करके लागू करने के आदेश जारी करने चाहिए।

chat bot
आपका साथी